पिता को जान से मारने की धमकी देकर पुत्र से वसूला 100 रुपए

100 rupees recovered from son by threatening to kill his father
पिता को जान से मारने की धमकी देकर पुत्र से वसूला 100 रुपए
पीसीआर में है आरोपी पिता को जान से मारने की धमकी देकर पुत्र से वसूला 100 रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कुख्यात बदमाश ने किशोर से 100 रुपए जबरन वसूल लिए।। इसके लिए िकशोर को उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। घटना को लेकर मंगलवार की रात आरोपी के खिलाफ कलमना थाने में प्रकरण दर्ज िकया गया है। फिलहाल आरोपी अनैसर्गिक कृत्य के आरोप में हवालात में बंद है और पुलिस के पीसीआर में है। 

डरा हुआ था किशोर
आरोपी अक्षय उर्फ चमडा लक्ष्मण रंजीत (25) गुलशन नगर निवासी है। गत 13 तारीख की रात करीब 10 बजे 16 वर्षीय किशोर बस्ती में एक धार्मिक स्थल के पास बैठ कर मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी अक्षय वहां आया और किशोर से 100 रुपए शराब पीने के मांगा। नहीं देने पर उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराए किशोर ने उसे 100 रुपए दे दिए। किशोर ने यह बात घर में िकसी को नहीं बताई, लेकिन उसके चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी। पूछताछ करने पर उसने घटना के बारे में अपने पिता को बताया, तो मामला थाने पहुंचा। 

21 को गिरफ्तार किया गया था
मंगलवार की रात अक्षय के खिलाफ वसूली का और एक प्रकरण दर्ज िकया गया। फिलहाल अक्षय पुलिस की िगरफ्त में है। 20 फरवरी 2022 को उसने अन्य एक िकशोर से अनैसर्गिक कृत्य िकया था। इस मामले में पुलिस ने अक्षय को 21 तारीख को िगरफ्तार िकया। अदालत में पेश कर उसे 24 तारीख तक पीसीआर में लिया गया है। कलमना थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनोद पाटील ने बताया कि अक्षय के खिलाफ विविध 10 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। पीसीआर की अवधि खत्म होने के बाद वसूली के मामले में अक्षय को गिरफ्तार िकया जाएगा।
 

Created On :   24 Feb 2022 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story