नागपुर आरबीआई में बैंक शाखा से भेजे 100 रु. के 28 नकली नोट

100 sent from bank branch in Nagpur RBI. The 28 fake notes
नागपुर आरबीआई में बैंक शाखा से भेजे 100 रु. के 28 नकली नोट
नागपुर आरबीआई में बैंक शाखा से भेजे 100 रु. के 28 नकली नोट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। औरंगाबाद और परभणी की गंगाखेड़े शाखा से नागपुर आरबीआई में भेजे गए नोटों में 100 रुपए के 28 नोट नकली पाए जाने का मामला सदर पुलिस ने दर्ज किया है। नोट नकली होने की बात आरबीआई बैंक नागपुर की महिला अधिकारी रोहिणी एस. टिपले के ध्यान में आने पर उन्होंने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

नोट औरंगाबाद व गंगाखेड़ शाखा से आए
पुलिस के अनुसार रोहिणी टिपले अरविंद नगर सोसाइटी, नागपुर निवासी हैं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि, 1 फरवरी  से 31 मार्च 2021 के दरमियान आरबीआई नागपुर में औरंगाबाद शाखा व गंगाखेड़ शाखा से 100 रुपए की 28 नकली नोट किसी अज्ञात आरोपी ने नोट असली होने का झांसा देकर उसे चलन में लाकर बैंक में जमा किए। यह बात ध्यान में आने पर रोहिणी ने इस बारे में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। बैंक ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन की। पश्चात रोहिणी ने सोमवार को सदर थाने में इस मामले की शिकायत की। सहायक पुलिस निरीक्षक डेरे ने धारा 489(ब) के तहत मामला दर्ज कर िकया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  

Created On :   25 May 2021 8:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story