ट्रांसफार्मर जलने से 1000 घर अंधेरे में, ‘एरिया’ में उलझे अधिकारी

1000 houses in darkness due to transformer burning, officials trapped in area
ट्रांसफार्मर जलने से 1000 घर अंधेरे में, ‘एरिया’ में उलझे अधिकारी
ट्रांसफार्मर जलने से 1000 घर अंधेरे में, ‘एरिया’ में उलझे अधिकारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नरसाला रोड स्थित महाविष्णु नगर में महावितरण का ट्रांसफार्मर जल उठा। धुआं और आग की लपटों के बीच जोरदार आवाजों से इलाका सहम उठा और महावितरण के कर्मचारी-अधिकारी ‘एरिया’ की लड़ाई में उलझे रहे। लगभग 3 घंटे बाद वे घटनास्थल पहुंचे, तो लोगों के रोष का सामना करना पड़ा। 4 घंटे तक पूरे परिसर की बिजली गुल रही। दो सप्ताह पहले भी यही ट्रांसफार्मर जला था। आकलन के मुताबिक इस ट्रांसफार्मर से लगभग हजार घरों की विद्युत आपूर्ति होती है। 

रात तक मरम्मत कार्य जारी 
नरसाला रोड महाविष्णुनगर में थोटे कालेज के सामने महावितरण का पुराना ट्रांसफार्मर है। दो सप्ताह पहले भी ट्रांसफार्मर जल गया था। स्थानीय लोग इसे बेहद खतरनाक मानते हैं। रविवार दोपहर 2 बजे ट्रांसफार्मर से विस्फोट होने लगे। अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सब स्टेशन व बिजली कर्मियों को फोन लगाया तो जवाब मिला-साहब का अवकाश है। 15 मिनट तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। तीन घंटे बाद महावितरण के हुडकेश्वर सब डिवीजन के तहत आनेवाले ईस्ट डीसी के कर्मचारी पहुंचे तो लोगों ने भारी विरोध किया। पुरानी व खराब ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग करने लगे। बिजली कर्मियों ने 4 घंटे बाद आधे परिसर की विद्युत आपूर्ति पूर्ववत की। रात तक मरम्मत कार्य जारी था। 

एरिया किसका, होती रही माथापच्ची
जिस जगह ट्रांसफार्मर जल रहा था, वह एरिया शहर में है या ग्रामीण में, यह महावितरण के अधिकारी तय नहीं कर पा रहे थे। नंदनवन सब डिवीजन के अधिकारी का कहना था कि यह एरिया हमारे कार्यक्षेत्र में नहीं आता, ग्रामीण का इलाका है। हुड़केश्वर सब डिवीजन के अधिकारी का कहना था कि एरिया शहर या ग्रामीण कहां आता है, यह पता किया जा रहा है। शाम 5 बजे के बाद तय हुआ कि यह परिसर शहर के हुडकेश्वर सब डिवीजन के तहत ईस्ट वितरण केंद्र (डीसी) में आता है। 

नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा 
महल व कांग्रेसनगर डिवीजन की सीमा इस इलाके में करीब-करीब है। ट्रांसफार्मर का डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स जला आैर यह परिसर हुडकेश्वर सब डिवजन के तहत आता है। शाम 6 बजे तक मुझे ट्रांसफार्मर जलने की सूचना नहीं मिली थी। बिजली कर्मचारियों को काम करने से रोका गया। शीघ्र ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। दो सप्ताह पहले मरम्मत कार्य किया गया था। 

Created On :   28 Dec 2020 11:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story