बीसी की आड़ में लगाया 10.71 लाख रु. का चूना

10.71 lakhs imposed under the guise of B.C. Lime of
बीसी की आड़ में लगाया 10.71 लाख रु. का चूना
बीसी की आड़ में लगाया 10.71 लाख रु. का चूना

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   महिला के खिलाफ एमआईडीसी थाने में धोखाधड़ी प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोप है कि, उसने बीसी और सोसाइटी फंड से ज्यादा रकम दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए। 

कुछ माह बाद रकम देना बंद कर दी
विद्यापति नगर निवासी पूनम रामखलन मिश्रा (36) सहित बस्ती के लगभग 25 से 30 महिला-पुरुष वैशाली नगर निवासी गीता सदाशिव भातखंडे (53) नामक महिला के पास बीसी की रकम जमा करते थे। इस रकम का हर माह बंटवारा होता था। कुछ माह सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन बाद में गीता ने बीसी के सदस्यों को रकम देना बंद कर दिया था। 

कई बार विवाद भी हुआ
बताया जाता है कि, इसके पूर्व गीता बीसी के साथ सोसाइटी फंड से रकम दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से रकम ले चुकी है, लेकिन 21 सितंबर 2014 से 25 जून 2019 के बीच में गीता ने िकसी को भी रकम का वितरण नहीं किया। जिसके चलते कई बार सदस्यों से विवाद हुआ। 

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज
ठगे गए लोगों का आरोप है कि, गीता ने 10 लाख 71 हजार 160 रुपए का गबन किया है। मामला लाखों रुपए से जुड़ा होने के कारण विवाद थाने पहुंचा। गुरुवार को उपनिरीक्षक ठाकुर ने पूनम की शिकायत पर गीता के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।
 

Created On :   3 April 2021 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story