मप्र में भाजपा के 109 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

109 BJP councilors elected unopposed in MP
मप्र में भाजपा के 109 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
भोपाल मप्र में भाजपा के 109 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
हाईलाइट
  • राज्य में भाजपा के नगर निगम में एक वार्ड
  • नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डो में पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं

डिजिटल डेस्क,  भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग नगरीय निकाय में भाजपा के उम्मीदवारों ने 109 स्थानों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है। राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नाम वापस लेने की तारीख निकल चुकी है और चुनाव प्रचार जोर पकड़ गया है। राज्य में भाजपा के नगर निगम में एक वार्ड, नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डो में पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। भाजपा के उम्मीदवारों ने 109 स्थानों पर निर्विरोध जीत दर्ज की है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डो में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गये हैं। यह भाजपा के सुशासन तथा विकास की नीतियों की बड़ी जीत है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने निर्विरोध निर्वाचित सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि यह समन्वय, सामंजस्य और सहयोग का यह अप्रतिम उदाहरण है। इससे पता चलता है कि भाजपा की नीतियों के प्रति जनता का निरंतर विश्वास बढ़ा है और हम सब मिलकर स्थानीय चुनाव में विकास के संकल्प को पूरा करेंगे।

 

 (आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   24 Jun 2022 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story