- Home
- /
- 10 th बोर्ड: 29,918...
10 th बोर्ड: 29,918 विद्यार्थियों के नतीजे नहीं हुए तैयार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं के नतीजे तैयार किए जा रहे है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण स्कूलों को ही विद्यार्थियों के मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व निर्धारित टाइमटेबल के अनुसार 30 जून तक सभी स्कूलों को अपने विद्यार्थियों का परिणाम तैयार कर बोर्ड की ऑनलाइन लिंक भरना था। लेकिन मंगलवार शाम तक कुल 1 लाख 56 हजार विद्यार्थियों में से सिर्फ 61 हजार 87 विद्यार्थियों के नतीजे ही भर कर कंफर्म किए गए हैं। 65 हजार 557 विद्यार्थियों के अंक तो स्कूलों ने भरे है, लेकिन इसे कंफर्म नहीं किया है। वहीं 29 हजार 918 विद्यार्थियों के नतीजे ही अब तक पूरे नहीं भरे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द की गई है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन का फाॅर्मूला भी तय किया है। इसके अनुसार विद्यार्थी के कक्षा 9वीं और 10वीं के एकेडमिक प्रदर्शन के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। इसमें कक्षा 9वीं के 50 प्रतिशत अंक होंगे। इसके अलावा कक्षा 10वीं के 30 प्रतिशत, कक्षा के इंटरनल एसेसमंेट और 20 प्रतिशत अंक प्रैक्टिकल के आधार पर तय होंगे। तय अवधि में विद्यार्थियों का परिणाम प्राप्त नहीं होने के कारण बोर्ड ने 2 जुलाई तक लिंक शुरू रखने का फैसला लिया है। इसके बाद बोर्ड अपने स्तर की प्रक्रिया शुरू करेगा।
Created On :   30 Jun 2021 3:34 PM IST