चार महीने की बच्ची को बेचने के आरोप में 11 गिरफ्तार

11 arrested for selling four-month-old girl
चार महीने की बच्ची को बेचने के आरोप में 11 गिरफ्तार
मां के प्रेमी की करतूत चार महीने की बच्ची को बेचने के आरोप में 11 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चार महीने की बच्ची को 4 लाख 80 हजार रुपए में तमिलनाडु के एक सिविल इंजीनियर को बेचे जाने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए वीपी मार्ग पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्ची को कोयंबटूर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में वह व्यक्ति भी शामिल हैं जो बच्ची की मां के साथ लिव इन रिलेशन में रहता है और खुद को बच्ची का पिता बताता है। आरोपी के दावे की जांच के लिए पुलिस ने उसका डीएनए टेस्ट कराया है। बच्ची की मां 1 दिसंबर 2021 को काम के लिए घर से निकली थी और अब तक वापस नहीं लौटी है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची को बेंच दिया। अन्वरी शेख नाम की एक महिला के बच्ची को बेंचे जाने की जानकारी पुलिस को दी थी।

 एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद सबसे पहले इब्राहिम शेख नाम के आरोपी को दबोचा गया जो बच्ची की मां के साथ रहता था। शेख से पूछताछ के बाद पुलिस ने मुंबई और ठाणे के कई इलाकों में छापेमारी कर छह आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बच्ची को तमिलनाडु के व्यक्ति को 4 लाख 80 हजार में बेंचा गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम तमिलनाडु के सेलवनपट्टी पहुंची और वहां से एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। छानबीन में खुलासा हुआ कि बच्ची को आनंद कुमार नागराजन के सेलवनपट्टी में रहने वाले एक सिविल इंजीनियर ने खरीदा था। बच्ची को फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के निर्देश के मुताबिक सुरक्षित जगह पर रखा गया है। पुलिस बच्ची की मां की तलाश में जुटी हुई है। 

Created On :   11 Jan 2022 8:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story