- Home
- /
- एक दिन में 11 लाख लोगों को लगा...
एक दिन में 11 लाख लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोनारोधी टीके की किल्लत की वजह से राज्य में टीकाकरण अभियान धीमा पड़ गया था। पर पिछले कुछ दिनों से टीकाकरण ने फिर तेजी पकड़ी है। शनिवार को महाराष्ट्र में टीकाकरण का नया रिकार्ड बना। राज्य में एक दिन में 11 लाख लोगों को टीका लगाया गया।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे नेकहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने यह साबित किया है कि राज्य में एक दिन में 10 लाख लोगों को टीका लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डा प्रदीप व्यास ने बताया कि शनिवार की शाम 7 बजे तक राज्य के 5200 टीकाकरण केंद्रों पर 10 लाख 96 हजार 493 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। रात तक इसमें और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसके पहले 3 जुलाई को 8 लाख 11 हजार और 14 अगस्त को 9 लाख 64 हजार 460 लोगों को टीका लगाया गया था। महाराष्ट्र में अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। डा व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र ने एक दिन में टीकाकरण का नया रिकार्ड बनाया है।
Created On :   21 Aug 2021 8:41 PM IST