- Home
- /
- कर्नाटक में कोरोना के 11 नए मामले,...
कर्नाटक में कोरोना के 11 नए मामले, कुल संख्या 576 हुई

By - Bhaskar Hindi |1 May 2020 9:28 AM IST
कर्नाटक में कोरोना के 11 नए मामले, कुल संख्या 576 हुई
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु, 1 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक में कोरोनावायरस के 11 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, कोविड-19 के अब तक 576 मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 22 मौतें और 235 ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोग शामिल हैं।
छह और कोरोनावायरस रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे संख्या 229 से बढ़कर 236 हो गई। नए मामलों में सात पुरुषों और पांच महिलाओं के हैं। अधिकारी ने कहा कि नए मामलों में से आठ पहले से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के मामले हैं जबकि 20-25 के आसपास के चार मांड्या युवकों ने मुंबई की यात्रा की थी।
Created On :   1 May 2020 2:30 PM IST
Tags
Next Story