- Home
- /
- नागपुर के 110 जवान अमरावती में डटे
नागपुर के 110 जवान अमरावती में डटे

By - Bhaskar Hindi |15 Nov 2021 5:55 AM IST
सुरक्षा नागपुर के 110 जवान अमरावती में डटे
डिजिटल डेस्क, नागपुर। त्रिपुरा हिंसा के विरोध में अमरावती में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान वहां हिंसा भड़क गई थी। स्थिति पर नियंत्रण के लिए दूसरे जिलों से अतिरिक्त जवानों को बुलाया गया। नागपुर से भी एक सहायक पुलिस आयुक्त, 5 पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी और 100 से अधिक पुलिस जवानों को वहां भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर के सभी 33 थानों से 3 से अधिक पुलिस कर्मियों को वहां भेजा गया है। इसके चलते स्थानीय थानों के काम पर असर पड़ रहा है। थानेदारों का साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया गया है।
Created On :   15 Nov 2021 11:23 AM IST
Next Story