113 सफाई कामगारों को काम से निकालने का विरोध

113 Opposition to the removal of cleaning workers
113 सफाई कामगारों को काम से निकालने का विरोध
113 सफाई कामगारों को काम से निकालने का विरोध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा कामगार आघाड़ी ने बीवीजी कंपनी द्वारा 113 सफाई कामगार को काम से निकालने का विरोध करते हुए इन्हें फिर से काम पर लेने की मांग महापौर दयाशंकर तिवारी से की। भाजपा कामगार आघाड़ी के अध्यक्ष भास्कर पराते के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल महापौर दयाशंकर तिवारी व मनपा आयुक्त से मिला आैर मांगों का निवेदन उन्हें सौंपा। महापौर ने सभी को काम पर लेने के निर्देश मनपा स्वास्थ्य विभाग व बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि को दिए।

कामगारों की समस्या सुनीं  : बीवीजी कंपनी मनपा के 5 जोन में कचरा संकलन का काम करती है। बीवीजी कंपनी ने 113 कामगारों को काम पर से हटा दिया। कामगार इसके विरोध में यादव नगर पानी टंकी के पास धरना दे रहे हैं। कामगार आघाड़ी के पदाधिकारियों ने धरनास्थल को भेंट देकर कामगारों की समस्या सुनीं और यह मुद्दा मनपा प्रशासन के समक्ष उठाया। प्रतिनिधि मंडल में भोलानाथ सहारे, जयसिंह कछवाह, प्रमोद दिमोले, शेखर कुकड़े, गिरधारी निमजे, अनिल झोड़े, सुभाष दहाट, राजेश समुंद्रे, संदीप बक्सरे आदि शामिल थे।

Created On :   20 Jan 2021 1:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story