सड़कों पर आतंक मचाने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार

12 accused who created terror on the streets arrested
सड़कों पर आतंक मचाने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार
सड़कों पर आतंक मचाने वाले 12 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पांचपावली पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने  शहर में करीब डेढ़ घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर बैट, तलवार, लाठी और रॉड से लैस होकर आतंक मचाया था। आरोपियों के  आतंक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पांचपावली पुलिस ने आरोपी अब्दुल जुबैर सहित 20 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है, जो  बाइक पर अपने साथियों के साथ आतंक मचा रहा था। आरोपियों का वीडियो वायरल होने पर पांचपावली थाने में पुलिस विभाग के कई आला अफसर भी पहुंचे थे और उन्होंने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करने का आदेश दिया था।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी :  सड़क पर आतंक मचाने वाले आरोपियों में आरोपी अब्दुल जुबैर, वसीम बेग, अरबाजुद्दीन काजी, अरबाज उर्फ समीर खान, प्रज्वल टेंभूर्णे, सोहेल सिद्धीकी, चिराग उर्फ भावेश शर्मा , मोहनीश शेख, आदित्य रेहपाड़े, कार्तिक येलपुलवार, अभय शेंडे और राहुल सोनेकर को गिरफ्तार किया है।  आरोपी शांति नगर से दहीबाजार, मारवाड़ी चौक, इतवारी, राउत चौक, पांचपावली और  फिर शांति नगर में आतंक फैलाने के बाद आगे निकल गए थे। उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किसी ने वीडियो भी बनाया था, जो वायरल कर दिया। चर्चा है कि, आरोपियों ने करीब एक घंटे तक आतंक फैलाया।   


   

Created On :   16 July 2021 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story