नागपुर आने वाले थे 12 कोच, 7 माह से चीन में अटके

12 coaches to come to Nagpur, stuck in China for 7 months
नागपुर आने वाले थे 12 कोच, 7 माह से चीन में अटके
नागपुर आने वाले थे 12 कोच, 7 माह से चीन में अटके

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भले ही मेट्रो चलाने में देरी नहीं हुई है, लेकिन विदेश से मेट्रो कोच पहुंचने में 7 माह का विलंब हुआ है। बावजूद अभी भी मेट्रो की 4 रेल गाड़ियां चीन से भारत नहीं पहुंच सकी हैं। प्रशासन के अनुसार जनवरी माह तक सभी कोच नागपुर पहुंच जाएंगे। चार साल पहले नागपुर शहर में मेट्रो चलाने का काम शुरू हुआ था। वर्ष 2018 में पहली बार शहर में मेट्रो का सफर आम लोंगों के लिए शुरू शुरू हुआ। 

मई माह में पहुंचने थे
शहर के बीच बर्डी में बनने वाले इंटरचेंज स्टेशन से चारों दिशा में गाड़ियां चलाने का प्रशासन का लक्ष्य है। जिसके लिए कुल 69 कोचेस की जरूरत थी। कोचेस बनाने का काम चीन  की कंपनी को सौंंपा गया था। मार्च माह तक बिना कोई दिक्कत मेट्रो के 57 कोच चायना से भारत समुद्री मार्ग से चैन्नई पहुंचे। चैन्नई से बाय रोड नागपुर यह कोचेस लाए गए।  शेष 12 कोचेस मई माह तक पहुंचने थे, लेकिन इस बीच कोरोना संक्रमण की दस्तक के चलते यह कोचेस भारत नहीं आ सके। अनलॉक हे भी काफी समय हो गया है। बावजूद अभी तक मेट्रो के कोचेस भारत नहीं पहुंच सके हैं।  

जनवरी में आ जाएंगे
कोरोना संक्रमण के कारण तालाबंदी के चलते कोच अटक गए, लेकिन जनवरी माह में हमारे पूरे कोचेस आ जाएंगे।  -अखिलेश हड़वे, डीजीएम (कार्पोरेट) महा मेट्रो नागपुर
 

Created On :   14 Dec 2020 12:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story