महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई में चलेंगी 12 अतिरिक्त लोकल, नागपुर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

12 more local trains to be available on Mahaparinirvana day, some from Nagpur
महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई में चलेंगी 12 अतिरिक्त लोकल, नागपुर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
महापरिनिर्वाण दिवस पर मुंबई में चलेंगी 12 अतिरिक्त लोकल, नागपुर से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई के दादर में 6 दिसंबर को चैत्यभूमि पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को श्रध्दांजलि दी जाएगी। इस मौके पर हजारों की संख्या में अनुयायियों का आगमन शुरु हो रहा है। जिनकी बढ़ती संख्या को देखते हुए मध्य रेल ने नागपुर – मुंबई अनारक्षित ट्रेने चलाने का फैसला लिया। इसके अलावा 12 अतिरिक्त लेकल ट्रेने भी चलाई जाएंगी। जिसे दादर-कुर्ला/ठाणे/कल्याण और कुर्ला-मानखुर्द/वाशी/पनवेल खंड पर 5 तारीक के रात 12 बजे से चलाया जाएगा। यह विशेष लोकल ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रूकेंगी। शिवाजी महाराज टर्मिनस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए दी गई है। तांकि दादर से आने-जाने में उन्हें परेशानी न हो।

4 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच 01262 नागपुर – मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अनारक्षित ट्रेन नागपुर से 4 दिसंबर को रात 11.55 बजे प्रस्थान होगी और अजनी में आगमन मध्यरात्रि 12.03 बजे करेगी। यहां से गाड़ी 2 मिनट बाद आगे निकलेगी। सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, मुर्तजापुर अकोला, भुसावल, जलगांव, चालिसगांव, मनमाड, नाशिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याजण दादर मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस आगमन दूसरे दिन 5 दिसंबर को दोपहर 2.35 बजे होगा । गाड़ी में कुल 16 कोच जिसमें 14 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान एवं 2 एसएलआर कोच रहेंगे। 01264 नागपुर – मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अनारक्षित ट्रेन दूसरे दिन 6 दिसंबर को मध्यरात्रि 12.10 बजे पहुंचेगी। गाड़ी में कुल 18 कोच रहेंगे, जिसमें 16 साधारण द्वितीय श्रेणी/कुर्सीयान एवं 2 एसएलआर कोच हैं।इसके अलावा ट्रेन नंबर 01266 नागपुर – मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अनारक्षित ट्रेन नागपुर से 5 दिसंबर 2018 को 3.55 बजे प्रस्थान होगी

डाउन उपनगरीय विशेष ट्रेनें

दादर-ठाणे विशेष लोकल दादर से 01.15 बजे छूटेगी और 01.55 बजे ठाणे पहुंचेगी।
दादर-कल्याण विशेष लोकल दादर से 02.25 बजे छूटेगी और 03.35 बजे कल्याण पहुंचेगी।
दादर-कुर्ला विशेष लोकल दादर से 03.00 बजे छूटेगी और 03.15 बजे कुर्ला पहुंचेगी।

अप उपनगरीय विशेष ट्रेनें

कुर्ला-दादर विशेष लोकल कुर्ला से 00.45 बजे छूटेगी और 01.00 बजे दादर पहुंचेगी।
कल्याण-दादर विशेष लोकल कल्याण से 01.00 बजे छूटेगी और 02.10 बजे दादर पहुंचेगी।
ठाणे-दादर विशेष लोकल ठाणे से 02.10 बजे छूटेगी और 02.50 बजे दादर पहुंचेगी।

हार्बर लाइन उपनगरीय विशेष ट्रेनें 

कुर्ला-मानखुर्द विशेष लोकल कुर्ला से 02.30 बजे छूटेगी और 02.50 बजे मानखुर्द पहुंचेगी।
कुर्ला-पनवेल विशेष लोकल कुर्ला से 03.00 बजे छूटेगी और 04.00 बजे पनवेल पहुंचेगी।
कुर्ला-वाशी विशेष लोकल कुर्ला से 04.00 बजे छूटेगी और 04.35 बजे वाशी पहुंचेगी।

हार्बर लाइन अप 
वाशी-कुर्ला विशेष लोकल वाशी से 01.30 बजे छूटेगी और 02.10 बजे कुर्ला पहुंचेगी।
पनवेल-कुर्ला विशेष लोकल पनवेल से 01.40 बजे छूटेगी और 02.45 बजे कुर्ला पहुंचेगी।
मानखुर्द-कुर्ला विशेष लोकल मानखुर्द से 03.10 बजे छूटेगी और 03.30 बजे कुर्ला पहुंचेगी।

नागपुर स्टेशन पर घंटों गाड़ियां लेट, यात्री परेशान
रेलवे पटरियों पर विभिन्न जगहों पर काम के कारण सोमवार को स्टेशन पर कई गाड़ियां लेट पहुंची। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन नंबर 22827 पुरी-सुरत एक्सप्रेस 4 घंटे, 12622 न्यू दिल्ली-चैन्नई तमिलनाडू एक्सप्रेस 2 घंटे, 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 3 घंटे, 12512 त्रिवेंद्रम-गोंरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस 1 घंटा, 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 1 घंटा, 22404 पांडूचेरी एक्सप्रेस 2 घंटे, 17609 पणा-पूर्णा 4 घंटे, 12968 जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस 2 घंटे, 15120 मदुराई-रामश्वेरम एक्सप्रेस 2 घंटेस 12102 हावड़ा-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस 2 घंटे, 12950 संत्रागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस 2 घंटे, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 1 घंटा विलंब से पहुंची।

Created On :   3 Dec 2018 3:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story