पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में पाए गए 12 नए मरीज, इलाका सील

12 new patients found in Pimpri Chinchwad, Pune
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में पाए गए 12 नए मरीज, इलाका सील
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में पाए गए 12 नए मरीज, इलाका सील

डिजिटल डेस्क, पुणे । पुणे तथा पिंपरी चिंचवड़ में मरीजों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ मंे शुक्रवार को 12 नए मरीज पाए गए हैं।  मरीजों में तीन साल का बालक  भी शामिल है। सभी के परिवारों को क्वारंटाइन किया गया है।  शुक्रवार को पिंपरी चिंचवड़ में पाए गए मरीजों में 6 पुरूष जबकि पांच महिलाआंे का समावेश है। वहीं तीन साल का एक बालक भी है जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उक्त सभी मरीजों के परिवारों को क्वारंटाइन किया गया है। वे जिन इलाकों में रहते हैं उन इलाकों को भी सील किया गया है। साथ ही उक्त मरीज जिन जिन लोगों के संपर्क में आए हुए हैं उनकी जानकारी लेने की कोशिश प्रशासन द्वारा जारी है। 

बारामती के एक ही परिवार के चार लोग कोरोना मुक्त
बारामती स्थित सब्जी बिक्रेता समेत उसका बेटा, बहू, 1 तथा 8 साल के पोतों को कोरोना का संक्रमण हुआ था। कुछ दिन पहले बिक्रेता की ससुन अस्पताल में मौत हो गई थी। अन्य चारों का इलाज पिंपरी चिंचवड़ में उरो अस्पताल मंे चल रहा था। 7 अप्रैल से चारों का इलाज चल रहा था। 14 दिनों बाद चारों की दो टेस्ट की गई जिसके रिपोर्ट निगेटिव आए। चारों कोरोना मुक्त होने के कारण शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया। दूसरी ओर बारामती मंे ही शुक्रवार को एक ओर मरीज पाया गया है। वह बारामती स्थित मालेगांव का निवासी है। अब तक बारामती में आठ मरीज पाए गए हैं। 


 

Created On :   24 April 2020 2:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story