- Home
- /
- नागपुर में म्यूकर माइकोसिस के 12 नए...
नागपुर में म्यूकर माइकोसिस के 12 नए मरीज, 2 की मौत, 363 एक्टिव केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में कोविड के बाद म्यूकर माइकोसिस के मरीज बड़ी संख्या में सामने आए हैं। इसके बाद अब धीरे-धीरे इन मरीजों की भी संख्या कम हो गई है। शुक्रवार को जिले में म्यूकर माइकोसिस से 2 मरीजों की मौत हुई, साथ ही 12 नए मरीज मिले। जिले में अभी 363 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इससे अब सरकारी अस्पतालों में म्यूकर माइकोसिस के वार्ड भी कम हुए हैं।
नागपुर जिले में शुक्रवार को 19 मरीज डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 363 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 206 मरीज सरकारी और 157 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। यह संख्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है। इसके कारण सरकारी अस्पतालों मंंे कोविड के साथ म्यूकर माइकोसिस के आईसीयू भी कम किए गए हैं। जिले में अब तक 1567 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 114 की मृत्यु और 1056 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Created On :   26 Jun 2021 2:37 PM IST