किशारी के साथ दुराचार के बाद गला घोंटकर की हत्या 

12 year old girl raped and murder in satna madhya pradesh news
किशारी के साथ दुराचार के बाद गला घोंटकर की हत्या 
किशारी के साथ दुराचार के बाद गला घोंटकर की हत्या 

डिजिटल डेस्क,सतना। घर पर अकेली एक नाबालिग किशोरी के साथ अज्ञात आरोपी द्वारा दुराचार कर गला घोंटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के पन्ना से लगे गांव में 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके साथ ज्यादती के बाद गला घोटकर हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6 बजे किशोरी को घर पर छोड़कर माता-पिता खेत चले गए थे। वहां से शाम लगभग 7 बजे पिता भैंस लेकर वापस आया तो दरवाजा खुला पाया। तब बेटी को आवाज लगाते हुए अंदर गया जहां किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। यह देखकर ग्रामीण ने शोर मचाकर मोहल्ले-पड़ोस के लोगों को एकत्र कर लिया और फिर बेटी को उपचार के लिए पन्ना जिले के देवेन्द्र नगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। वहां पर जहरीले कीड़े के काटने की बात कही, पर जब डॉक्टर ने जांच की, तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। लिहाजा उसका शव मर्चुरी में रखवा दिया गया।

पुलिस के इंतजार में रूका पीएम
इस घटना की सूचना डॉक्टर के द्वारा देवेन्द्र नगर थाने में दी गई, पर वहां से कोई नहीं आया। सोमवार दोपहर 1 बजे तक मृतका के परिजन मर्चुरी के बाहर बैठे रहे, इसी बीच किसी ने सोशल मीडिया पर खबर चलाई, तब पुलिस हरकत में आई और सिंहपुर टीआई अरूण मर्शकोले को भी अवगत कराया जो फारेंसिक अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ दोपहर बाद देवेन्द्रनगर पहुंचे गए। अंतत: किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में मृतका के गले में निशान  दिख रहे थे तो प्राइवेट पार्ट पर भी चोट थी। लिहाजा बिसरा सुरक्षित किया गया और स्लाइड बनाई गई, जिसकी जांच फारेंसिक लैब सागर में कराई जाएगी। पुलिस और फारेंसिक टीम ने जहरीले कीड़े के काटने की संभावना को लगभग नकारते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज्यादती के बाद गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। मृतका के घर से भी कुछ इसी तरह के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
 

Created On :   16 April 2019 7:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story