नागपुर जिले के 12000 किसानों को अब साल 2001 से मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

12000 farmers of Nagpur district now get benefit of debt relief from 2001
नागपुर जिले के 12000 किसानों को अब साल 2001 से मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
नागपुर जिले के 12000 किसानों को अब साल 2001 से मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार ने साल 2001 से किसानों को कर्जमाफी देने संबंधी जीआर जारी कर दिया है। जिले के 12 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार ने अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2016 तक सभी किसानों को डेढ़-डेढ़ लाख की कर्जमाफी दी थी। इसका लाभ जिले के करीब 54 हजार किसानों को मिला। 

मंत्रिमंडल की बैठक में लिया था निर्णय
यह कर्जमाफी नाकाफी होने का आरोप लगने के बाद सरकार ने दो सप्ताह पूर्व 2001 से कर्जमाफी देने का निर्णय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया था। इस संबंध में जीआर जारी हो गया है और इसका लाभ जिले के 12 हजार किसानों को मिलेगा। 1 अप्रैल 2001 से 31 मार्च 2009 तक डेढ़ डेढ़ लाख की कर्जमाफी मिलेगी। कर्ज का बोझ होने से इन किसानों के सात बारा कोरे नहीं हुए हैं और इन्हें किसी बैंक से कर्ज नहीं मिल रहा था। सरकार के इस फैसले से अब इनके सात-बारा होंगे और ये किसान पुन: बैंक से कर्ज ले सकेंगे। 

इन्हें भरनी है 30 जून तक बकाया राशि 
जिन किसानों पर डेढ़ लाख से ज्यादा का कर्ज है, उनका डेढ़ लाख माफ हुआ और बाकी बची हुई राशि उन्हें बैंक में भरनी है। जिले में ऐसे करीब 12 हजार किसान हैं। इनका कर्जमाफी में नाम है, लेकिन बाकी बची राशि अब तक नहीं भरने से इसका लाभ इन्हें नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने 30 जून 2018 तक इन्हें बकाया राशि भरने की छूट दी है। 

कर्जमाफी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है
सतीश भोसले, जिला उपनिबंधक (सहकार) के मुताबिक सरकारी आदेश मिल गया है। 2001 से कर्जमाफी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 12 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। लाभार्थी किसानों की पूरी सूची प्रशासन के पास है और इनका डेढ़-डेढ लाख का कर्ज माफ कर इनका सात-बारा कोरा कर दिया जाएगा।

Created On :   14 May 2018 11:45 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story