नागपुर जिले में 123% वैक्सीनेशन, 12 हजार बुजुर्गों को दिया टीका

123% vaccination in Nagpur district, vaccine given to 12 thousand elderly,
नागपुर जिले में 123% वैक्सीनेशन, 12 हजार बुजुर्गों को दिया टीका
नागपुर जिले में 123% वैक्सीनेशन, 12 हजार बुजुर्गों को दिया टीका

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोविड संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए प्रशासन लोगों को वैक्सीन लेने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। शुक्रवार को शहर व ग्रामीण भाग में 12 हजार से अधिक बुजुर्गांे को टीका दिया गया। जिले में 145 केंद्रों पर  कुल 19 हजार लोगों को यानी 126.33 प्रतिशत टीकाकरण किया गया।

दूसरे डोज के लिए भी पहुंच रहे लोग
शहर में 74 केंद्रों पर 8725 लोगों को यानी 117.19 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। इसमें 4461 बुजुर्ग, 45 साल से अधिक के कोमॉर्बिड 1522, 747 स्वास्थ्यकर्मी व 1081 फ्रंटलाइन वर्कर को पहला डोज दिया गया। साथ ही 593 फ्रंटलाइन वर्कर व 384 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज दिया गया। ग्रामीण भाग में  80 केंद्रों पर 10 हजार 929 लोगों को यानी 134 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। इसमें 204 स्वास्थ्यकर्मी, 846 फ्रंटलाइन वर्कर, 1676 कोमॉर्बिड व्यक्ति व 7562 बुजुर्गों को पहला डोज दिया गया। साथ ही 105 स्वास्थ्यकर्मी व 336 फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरा डोज दिया गया। 
 

Created On :   20 March 2021 6:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story