मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलटने से 13 घायल

13 injured as a vehicle carrying laborers overturns
मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलटने से 13 घायल
अमरावती मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलटने से 13 घायल

डिजिटल डेस्क, अमरावती । मजदूर लेकर जा रहा बोलेरो पलटने से 13 मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना गाडगे नगर थाना क्षेत्र के विलास नगर के पास माधोगढ़िया चौक पर बुधवार को सुबह 9 बजे के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक शहर के रहाटगांव परिसर में किसी का मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य स्थल पर काम करने के लिए बुधवार को सुबह एम.एच.20-बीटी-2987 क्रमांक के बोलेरो मालवाहक वाहन में 13 मजदूर जा रहे थे।  इस चार पहिया वाहन के पीछे कांक्रीट का मिक्सर लगा हुआ था। वाहन विलास नगर के पास से गुजर रहा था तभी मिक्सर मशीन डिवाइडर से टकराने से वाहन चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया आैर मिक्सर सहित वाहन पलट गया। सभी मजदूर दब गए। क्षेत्र के नागरिकों ने वाहन के नीचे दबे सभी मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर बताई जाती है। 

गाडगे नगर पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल मजदूरों के नाम दरोगा प्लॉट निवासी नितिन पंडि़त, रोशन काले, गोलू , खारतलेगांव निवासी मारोती गाडे़, प्रकाश तायड़े, ठाकुर सहित अन्यों का समावेश हैं।
 

Created On :   2 Jun 2022 2:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story