मनपा क्षेत्र में बनेंगे 13 नए स्वास्थ्य केंद्र

13 new health centers will be built in the municipal area
मनपा क्षेत्र में बनेंगे 13 नए स्वास्थ्य केंद्र
अमरावती मनपा क्षेत्र में बनेंगे 13 नए स्वास्थ्य केंद्र

डिजिटल डेस्क,अमरावती। शहर प्रशासन द्वारा फिलहाल मनपा क्षेत्र में कुल 27 स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 20 उपकेंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जबकि 8 बड़े अस्पताल भी महानगरपालिका संचालित कर रहा है। 8 लाख से अधिक आबादीवाले शहर में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं अपर्याप्त साबित हो रही है। जिसे देखते हुए शहर प्रशासन की ओर से 13 नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इन केंद्रों को नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मनपा क्षेत्र के साथ ही इन केंद्रों पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता भी इलाज के लिए पहंुचती है। सर्दी, जुकाम, निमोनिया व टाइफाइड जैसी बीमारियों के मरीज यहां बड़ी संख्या में दिखाई देते हैं।

कई बार केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था न हो पाने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।  जिसे ध्यान मेंं रखते हुए मनपा प्रशासन की ओर से राज्य स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में 13 नए केंद्र खोलने की अनुमति मांगी गई थी। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। साथ ही इन केंद्रों पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को भी मान्यता उपलब्ध कराई गई है। मनपा के स्वास्थ्य केंद्रों पर रोेजाना 23 हजार मरीज औसतन पहंुचते हैं। इन मरीजों में अधिकतर संख्या असहाय परिवारों की होती है। फिलहाल मनपा के 27 स्वास्थ्य केंद्रों में से केवल 6 स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं जहां 10 से अधिक मरीजों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है, जबकि 8 बड़े अस्पतालों में 50 मरीज आसानी से अपनी बारी आने तक बैठ सकते हैं। वहीं 23 स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि उपकेंद्रों की स्थिति इससे भी अधिक चिंताजनक दिखाई देती है। 

Created On :   7 March 2022 2:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story