9315 सैंपलों की जांच में 1313 पॉजिटिव,लगातार दूसरे दिन 8 की मौत

1313 positive in the investigation of 9315 samples, 8 died for the second consecutive day
9315 सैंपलों की जांच में 1313 पॉजिटिव,लगातार दूसरे दिन 8 की मौत
नागपुर में कोरोना 9315 सैंपलों की जांच में 1313 पॉजिटिव,लगातार दूसरे दिन 8 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बीते एक महीने में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 15 से 20 तक पहुंच गई थी। वहीं नये मरीजों की संख्या भी बढ़ गई थी। इसी सप्ताह से नये मरीजों व मृतकों की संख्या कम हुई है। नये मरीजों की संख्या से राहत मिली है, लेकिन मृतक संख्या में अब भी खास कमी नहीं आयी ह। शुक्रवार व शनिवार को लगातार 8-8 लोगों की कोराेना से मौत हुई है। इस कारण प्रशासन की चिंता अब भी ज्यों की त्यों है। शनिवार को 9315 सैंपलों की जांच की गई। इनमें शहर के 7032 और ग्रामीण के 2283 सैंपल का समावेश है। इनमें से 1313 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव में शहर के 723, ग्रामीण के 530 और जिले के बाहर के 60 शामिल हैं।

अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 570595 हो चुकी है। शनिवार को कुल 2747 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इनमें शहर के 1924, ग्रामीण के 782 व जिले के बाहर के 41 शामिल हैं। अब तक कुल 544245 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 16074 हो चुकी हैं। एक्टिव मरीजों में शहर के 9407, ग्रामीण के 6339 और जिले के बाहर के 328 शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 95.38 फीसदी हो चुकी है। शनिवार को जिले में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। इनमें शहर के 6 व जिले के बाहर के 2 शामिल है।अब तक कुल 10286 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें शहर के 6009, ग्रामीण के 2620 व जिले के बाहर के 1657 मृतक हैं। इस दिन एम्स में 578, मेडिकल में 820, मेयो में 1050, नीरी में 134, निजी लैब में 3770 और एंटीजन पद्धति से 1650 सैंपलों की जांच की गई। एक्टिव मरीजों में से 10286 गृह विलगीकरण, मेडिकल में 68, मेयो में 28, एम्स में 43 व अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Created On :   5 Feb 2022 8:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story