- Home
- /
- 14 प्रकरण है दर्ज, थाने में...
14 प्रकरण है दर्ज, थाने में आत्महत्या का प्रयास

डिजिटल डेस्क, नागपुर। थाने में आत्महत्या का प्रयास किया गया। आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने खुद काे आग लगा ली, लेकिन उसे बचा लिया गया है। इस घटना से हड़कंप मच गया। युवक को प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
आपराधिक प्रवृत्ति का है युवक
भांडे प्लॉट निवासी सोनू राजकुमार दांडेकर (32) अापराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ लगभग 14 अापराधिक प्रकरण दर्ज हैं। होली उत्सव के दौरान धारा 392 के मामले में उसे िगरफ्तार िकया गया। इस कार्रवाई के दौरान सक्करदरा पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद सोनू गुरुवार को रात करीब 7.45 से 8 बजे के बीच नशा कर सक्करदरा थाने पहुंचा।
कपड़ों पर केरोसिन छिड़ककर पहुंचा था थाने
वह पहले से ही खुद पर केरोसिन छिड़ककर आया था। उसने थाने में मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को अपना जब्त िकया गया मोबाइल मांगा। चूंकि, उसके कपड़ों से केरोसिन की बू आ रही थी, तो पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत िकया, लेकिन सोनू थाने में उपद्रव मचाने लगा। जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपना मोबाइल वापस मांगने लगा। इस बीच उसने जेब से माचिस निकाली और खुद को आग लगा ली।
आग बुझाकर अस्पताल ले गई पुलिस
सोनू के कपड़ों में लगी आग को किसी तरह मौजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने बुझाया और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सोनू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
गिरफ्तार कर जेल भेजा
सोनू के खिलाफ आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर उसे िगरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना से थाने में कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा। उप-निरीक्षक डोंगरे मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
Created On :   2 April 2022 4:24 PM IST