- Home
- /
- महापरिनिर्वाण दिवस पर 14 विशेष...
महापरिनिर्वाण दिवस पर 14 विशेष गाड़ियां

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य रेलवे ने डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए 14 अनारक्षित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। 3 स्पेशल गाड़ियां नागपुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए चलेंगी, 6 स्पेशल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई/दादर से सेवाग्राम/अजनी/नागपुर के लिए चलेंगी, 2 स्पेशल कलबुरगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के बीच चलेंगी, 2 स्पेशल गाड़ियां सोलापुर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और एक विशेष अजनी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलेंगी।
नागपुर-मुंबई अनारक्षित स्पेशल
स्पेशल ट्रेन संख्या 01262 नागपुर से 4 दिसंबर को रात 11.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 01264 नागपुर से 5 दिसंबर को सुबह 8 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात 11.45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 01266 नागपुर से 5 दिसंबर को दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10.55 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी। यह गाड़ियां अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, जलांब, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव, मनमाड़, नासिक रोड, इगतपुरी, कसारा, कल्याण और दादर में रुकेंगी। इसके अलावा अजनी-मुंबई वन-वे सुपरफास्ट अनारक्षित स्पेशल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन संख्या 02040, 7 दिसंबर को अजनी से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।
Created On :   25 Nov 2022 9:45 AM IST