नागपुर शहर में 1,429 नए पॉजिटिव, 2 की मौत

1,429 new positives, 2 dead in Nagpur city
नागपुर शहर में 1,429 नए पॉजिटिव, 2 की मौत
खतरा बरकरार नागपुर शहर में 1,429 नए पॉजिटिव, 2 की मौत

डिजिटल डेस्क. नागपुर।   रविवार को दो मरीजों की मौत हो गई। 1,429 नए पॉजिटिव मिले। 2897 मरीज संक्रमण मुक्त होकर घर लौटे हैं। सुखद यह है कि, पॉजिटिव के मुकाबले स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा ज्यादा रहा। कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन मृतकों का आंकड़ा 5 के पार देखा गया। रविवार को मृतक संख्या कम होकर 2 पर सीमित रही। दोनों मृतक शहर के हैं। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन मृतकों का आंकड़ा शून्य रहा। 

8,974 सैंपल की जांच
रविवार को कुल 8974 लोगों ने कोरोना जांच कराई। इनमें शहर के 6,351 और ग्रामीण के 2,623 लोगों का समावेश है। इनमें 1,429 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव का प्रमाण 15.93 फीसदी रहा। पॉजिटिव मरीजों में शहर के 806, ग्रामीण के 579 अौर जिले के बाहर के 44 मरीजों का समावेश है। स्वस्थ होने वालों में शहर के 1,695, ग्रामीण के 1,183 और जिले के बाहर के 19, ऐसे कुल 2,879 मरीजों का समावेश है। जिले में अब तक कुल 5 लाख, 47 हजार 132 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों का प्रमाण 95.65 फीसदी है। 

14604 एक्टिव मरीज
जिले में फिलहाल 14 हजार 604 एक्टिव मरीज है। इनमें शहर के 8,516, ग्रामीण में 5,735 और जिले के बाहर के 353 मरीजों का समावेश है। इन मरीजों में 12 हजार 651 मरीज होम आइसोलेट है। कुल मरीजों के होम आइसोलेट मरीजों का प्रमाण 86.63 फीसदी है। 1,953 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। एम्स, मेयो, मेडिकल तथा अन्य सरकारी अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।

Created On :   7 Feb 2022 6:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story