- Home
- /
- एस टी के 146 कर्मियों को अभी तक...
एस टी के 146 कर्मियों को अभी तक मिला नोटिस

By - Bhaskar Hindi |21 Nov 2021 12:13 PM IST
10 और सस्पेंड एस टी के 146 कर्मियों को अभी तक मिला नोटिस
डिजिटल डेस्क, नागपुर। एसटी महामंडल के कर्मचारियों की एक ओर हड़ताल खत्म नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनके निलंबन का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। शनिवार को गणेशपेठ डिपो से फिर 10 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। नागपुर विभाग में निलंबित कर्मचारियों की संख्या अब 146 हो गई है। वहीं, सेवा समाप्ति वाले कर्मचारियों की संख्या 57 बताई जा रही है। विभाग नियंत्रक नीलेश बेलसरे ने बताया कि जैसे-जैसे कर्मचारियों के बारे में जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे निलंबित कर नोटिस दिया जा रहा है। शनिवार को दिन भर में 10 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। वहीं, एक दिन पहले 57 कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। यह कर्मचारी कनिष्ठ श्रेणी के बताए गए हैं।
Created On :   21 Nov 2021 5:42 PM IST
Next Story