रिटायरमेंट के 15 साल बाद वापस मिलेगी बेची गई पेंशन

15 years after retirement, pension will be sold back
 रिटायरमेंट के 15 साल बाद वापस मिलेगी बेची गई पेंशन
 रिटायरमेंट के 15 साल बाद वापस मिलेगी बेची गई पेंशन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  निजी कंपनियों में कार्यरत जो कर्मचारी सितंबर 2008 तक रिटायर्ड हुए, उन्हें रिटायरमेंट के 15 साल बाद बेची हुई पेंशन वापस मिलेगी। यानी उन्हें 15 साल बाद पूरी पेंशन का लाभ मिलेगा। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया आैर इस पर अमल भी शुरू हो गया है। नागपुर समेत देशभर में 6 लाख 30 हजार पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। 

 लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता 
रिटायर्ड होकर 15 साल हुए पेंशनरों को बेची हुई पेंशन वापस देने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। हर बार आश्वासन ही मिला, लेकिन इस बार सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर कामगारों की मांग मान ली। दिल्ली में इस पर अमल भी शुरू हो गया है। नागपुर विभाग में हजारों पेंशनरों को इसका लाभ होगा।  -मुकुंद मुले, सचिव राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) नागपुर

नागपुर विभाग के 15 हजार पेंशनरों को मिलेगा लाभ
निजी कंपनी व कारखानों में काम करने वाले जिन कर्मचारियों का ईपीएफ कटता है, उन्हें रिटायरमेंट के बाद  पेंशन दी जाती है। सितंबर 2008 तक 40 फीसदी पेंशन बेचने का प्रावधान था। सितंबर 2008 तक रिटायर्ड हुए हर कर्मचारी ने पेंशन बेची, लेकिन उन्हें 15 साल बाद बेची हुई पेंशन वापस नहीं मिल रही थी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने इस मुद्दे को केंद्रीय श्रम मंत्री संतोषकुमार गंगवार के पास उठाया। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी. संजीवा रेड्डी ने श्रममंत्री श्री गंगवार से इस मुद्दे पर चर्चा की आैर बेची हुई पेंशन वापस देने की मांग की। श्रम मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिरेशन जारी कर दिया है। इसका लाभ सितंबर 2008 तक रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को ही मिलेगा। ईपीएफआे नागपुर विभाग के तहत करीब 15 हजार पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। 

Created On :   3 Nov 2020 3:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story