- Home
- /
- एसटी कर्मचारियों के वेतन के लिए 150...
एसटी कर्मचारियों के वेतन के लिए 150 करोड़ मंजूर

By - Bhaskar Hindi |6 Jan 2021 1:55 PM IST
एसटी कर्मचारियों के वेतन के लिए 150 करोड़ मंजूर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन का भुगतान करने के लिए 150 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक सहायता मंजूर किया गया है। बुधवार को राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। इसके अनुसार सरकार ने एसटी कर्मचारियों को नवंबर 2020 से अप्रैल 2021 के वेतन अदा करने के लिए एक हजार करोड़ रुपए मंजूर किया है। इसके अनुसार एसटी के कर्मचारियों के वेतन के लिए 150 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
Created On :   6 Jan 2021 7:23 PM IST
Next Story