- Home
- /
- अग्रवाल समाज के 150 युवक-युवतियों...
अग्रवाल समाज के 150 युवक-युवतियों ने दिया परिचय

डिजिटल डेस्क,नागपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नागपुर जिला शाखा की ओर से विवाह योग्य अग्रवाल युवक-युवतियों हेतु परिचय सम्मेलन का आयोजन श्री अग्रसेन भवन, रवि नगर में किया गया। नागपुर सहित विदर्भ के अलावा पुणे, मुंबई, बंगलुरु, छत्तीसगढ़ के करीब 150 प्रत्याशियों ने अपना परिचय दिया। सम्मेलन में करीब 1200 लोग उपस्थित थे। उद्घाटन डाॅ. उत्सव अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता एवं विशेष अतिथि राजेश खेतान, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एवं संयोजक कैलाश जोगानी, संयोजक एवं सहसचिव प्रमोद आर. अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बैंक वाले), सचिव संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय सराफ, अग्रसेन मंडल नागपुर की अध्यक्ष उर्मिलादेवी अग्रवाल थे।
जीवन साथी में खूबियों की दी जानकारी : स्वागत संबोधन कैलाश जोगानी तथा अध्यक्षीय संबोधन अशोक अग्रवाल ने दिया। संचालन विजय सराफ ने किया। प्रत्याशियों ने अपना परिचय देते हुए बताया कि जीवन साथी में क्या खूबियां होनी चाहिए। परिचय लेने का कार्य कैलाश जोगानी, अशोक अग्रवाल एवं विजय सराफ ने किया।समारोह में आने वाले प्रत्याशियों के बायोडाटा की जेराक्स निकालकर उसकी फाइल बनाकर प्रत्याशियों को दी गई। शाम को दूसरे सत्र में जो प्रत्याशी किसी कारण से नहीं आ पाए उनकी स्क्रीन पर फोटो दिखाकर और उनका बायोडाटा पढ़कर उनकी जानकारी दी गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष अरुण झुनझुनवाला, रवि अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अजीत मित्तल, एड. अशोक अग्रवाल, शरद जाजोदिया, गिरीश लिलडिया, मुरली महिपाल, विजय लोहिया, सचिन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कन्हैया ताजपुरिया, महिला संयोजिका प्रीति संघी, रजनी अग्रवाल, उषा जैन, निर्मला जाजोदिया, सुनीता महिपाल आदि ने प्रयास किया।
Created On :   28 Feb 2022 12:56 PM IST