भाजपा ने पहली सूची में घोषित किए महाराष्ट्र के 16 उम्मीदवार, नागपुर से मैदान में गडकरी 

16 candidates of Maharashtra state declared by BJP in first list
भाजपा ने पहली सूची में घोषित किए महाराष्ट्र के 16 उम्मीदवार, नागपुर से मैदान में गडकरी 
भाजपा ने पहली सूची में घोषित किए महाराष्ट्र के 16 उम्मीदवार, नागपुर से मैदान में गडकरी 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इसमें महाराष्ट्र के 16 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए पार्टी ने मौजूदा दो सांसदों के टिकट काटे हैं। जबकी शेष 14 सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही फिर से टिकट दिए गए हैं। नागपुर से नितिन गडकरी और चंद्रपुर से हंसराज अहीर चुनाव लड़ेंगे।

इस बार जिन मौजूदा सांसदों की टिकट कटी है, उनमें लातूर से डॉ सुनील गायकवाड़ और अहमदनगर से दिलीप गांधी का नाम है। पार्टी ने लातूर से डॉ गायकवाड की जगह डॉ सुधाकर शृंगारे और अहमदनगर से कांग्रेस के विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे को टिकट दिया गया है।

विदर्भ में पहले चरण में हो रहे चुनाव के लिए भाजपा ने पांच सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही चुनाव मैदान में उतारा है। उनमें नागपुर से केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चंद्रपुर से हंसराज अहीर, वर्धा से रामदास तडस, गडचिरोली से अशोक नेते, अकोला से संजय धोत्रे को फिर से टिकट दिया गया है। वहीं आज पहली सूची में जिन सीटों के लिए नाम तय किए हैं, उनमें नंदुरबार से डृ हीना गावित, धुले से डॉ सुभाष भामरे, रावेर से रक्षा खडसे, जालना से रावसाहेब दानवे, भिवंडी से कपील पाटील, मुंबई (नॉर्थ) से गोपाल शेट्‌टी, मुंबई (नॉर्थ-सेंट्रल) से पूनम महाजन, बीड से डॉ प्रीतम मुंडे, सांगली से संजय काका पाटील शामिल हैं। भाजपा शुक्रवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। इनमें प्रदेश की और नौ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों घोषणा होगी।

Created On :   22 March 2019 1:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story