- Home
- /
- अकोला में 16 लाख का प्रतिबंधित...
अकोला में 16 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:30 AM IST
अकोला में 16 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
डिजिटल डेस्क,अकोला। गुटखा पर पांबदी के तीन साल होने का बाद भी जिले में गुटखे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। बाहरी जिलों से बड़े पैमाने पर अकोला में गुटखे की आपूर्ति हो रही है। पुलिस ने अमरावती से अकोला लाया जा रहा लगभग 16 लाख 40 हजार रूपए कीमत का प्रतिबंधित गुटखा पकड़ा है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरावती से पिकअप वाहन में अवैध रूप से गुटखा लाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। जांच में पिकअप वाहन से 16 लाख रूपए का विमल और 40 हजार रूपए का नजर गुटखा जब्त किया है।मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   21 July 2017 3:34 PM IST
Next Story