नागपुर में म्यूकर माइकोसिस के 16 मरीज डिस्चार्ज

16 patients of mucor mycosis discharged in nagpur
नागपुर में म्यूकर माइकोसिस के 16 मरीज डिस्चार्ज
नागपुर में म्यूकर माइकोसिस के 16 मरीज डिस्चार्ज

डिजिटल डेस्क,नागपुर। शहर में म्यूकर माइकोसिस के मरीजों की संख्या घटने लगी है, साथ ही डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ रही है। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो गई है। शुक्रवार को म्यूकर माइकोसिस के 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 24 घंटे में 2 नए मरीज मिले। एक मरीज की मौत हुई।

 शुक्रवार को शहर के शासकीय अस्पताल से 14 और निजी अस्पताल से 2 इस तरह 16 मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 1485 हो गई है। दिनभर में शासकीय अस्पताल में उपचार लेने वाले एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 177 पहुंच गई है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 1726 हो गई है। शुक्रवार की स्थिति अनुसार शासकीय अस्पताल में 40 और निजी अस्पताल में 24 कुल 64 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Created On :   31 July 2021 4:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story