- Home
- /
- रेमडेसिविर और वेंटिलेटर बेड उपलब्ध...
रेमडेसिविर और वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराने का झांसा देकर महिला अभियंता से 1.60 लाख ठगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर । रेमडेसिविर और वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराने का झांसा देकर दो आरोपियों ने महिला अभियंता को डेढ़ लाख रु. से ठग लिया। घटना उजागर होने पर आरोपियों के खिलाफ सक्करदरा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण में लिप्त मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश है। हत्या का प्रयास करने के आरोप में वह सदर पुलिस की गिरफ्त में है।
सास निजी अस्पताल में भर्ती थी
न्यू नरसाला रोड सुदर्शन नगर निवासी जयश्री रुपशे नंदनवार (34), खापरखेड़ा स्थित बिजली विभाग में अभियंता है। उसका पति महाराष्ट्र बैंक में प्रबंधक है। जयश्री की सास लक्ष्मी नंदनवार का कोरोना से देहांत हुआ है। वह सक्करदरा स्थित खड़तकर नामक निजी अस्पताल में भर्ती थीं।
बैंक खाते में जमा कराए पैसे
इसके लिए उसने संबंधित डॉक्टर के नाम से जाली दस्तावेज भी बनाए थे। सास की हालत नाजुक होने से जयश्री निखिल के झांसे में आ गई और उसने निखिल ने बताए बैंक खाते में 1 लाख 60 हजार रुपए जमा कर दिए। यह खाता संकेत विलासराव पुरडवार नामक व्यक्ति के नाम पर है। घटना 22 से 28 अप्रैल 2021 के बीच हुई।
नहीं बचा पाई सास की जान
इस आपाधापी के बच बीच चाहकर भी जयश्री सास की जान नहीं बचा पाई। पश्चात उसने निखिल से अपने रुपए वापस मांगे,तो वह रुपए देने में टालमटोल करने लगा। मामला पुलिस थाने पहुंचा। निखिल और संकेत के खिलाफ सहायक निरीक्षक आव्हाड़ ने प्रकरण दर्ज किया है।
आरोपी शातिर बदमाश
पता चला है कि, निखिल कुख्यात बदमाश है। सदर थाने में हत्या के प्रयास के मामले में वह िगरफ्तार है। बुधवार को उसे सक्करदरा पुलिस कब्जे में लेने वाली है। जांच जारी है।
Created On :   12 May 2021 1:18 PM IST