मिहान में 10 एकड़ में बनेगा 1600 करोड़ का अत्याधुनिक आपदा केंद्र

1600 crore state-of-the-art disaster center to be built in 10 acres in Mihan
मिहान में 10 एकड़ में बनेगा 1600 करोड़ का अत्याधुनिक आपदा केंद्र
मिहान में 10 एकड़ में बनेगा 1600 करोड़ का अत्याधुनिक आपदा केंद्र

 डिजिटल डेस्क, नागपुर। मिहान में अत्याधुनिक आपत्ति व्यवस्थापन केंद्र शुरू किया जाएगा। 1600 करोड़ रुपए की लागत से यह केंद्र 10 एकड़ भूमि में साकार होगा। इजराइल की तरह यह केंद्र बारिश का अचूक अनुमान देगा। अतिवृष्टि से रेड अलर्ट का संकेत जल्द ही नागरिकों को मिलेगा। फसलों के नुकसान का अनुमान व नुकसानग्रस्त को मुआवजा देने के मामले में भी यह केंद्र सहायक होगा। 

6 माह में शुरू होगा प्रोजेक्ट
मदद व पुनर्वसन मंत्री िवजय वडेट्टीवार ने रविवार को रविभवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि तापमान के बारे में कई बार अनुमान चूक जाता है। इस बार कहा जा रहा था कि 102 प्रतिशत बारिश होगी। लेकिन मुंबई, कोंकण को छोड़ अन्य क्षेत्रों में बारिश कम हुई। भंडारा, गड़चिरोली जिले में काफी कम बारिश हुई है। इससे इन क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति है। मिहान का आपति व्यवस्थापन केंद्र 5 से 6 माह में शुरू हो जाएगा। इस संदर्भ में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

आग पर नियंत्रण के लिए 19 वाहन खरीदेंगे
 आपत्ति व्यवस्थापन विभाग की ओर से आग पर नियंत्रण के लिए 19 वाहन खरीदे जाएंगे। एक वाहन 2.60 करोड़ का होगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। आग लगने पर जिन स्थानों पर वाहन नहीं पहुंच पाते हैं, वहां ये आधुनिक वाहन पहुंचेंगे। इससे 200 मीटर तक पानी का फव्वारा मारा जाएगा। नागपुर व चंद्रपुर मनपा को एक-एक वाहन दिए जाएंगे। कृत्रिम बारिश होगी।

Created On :   19 July 2021 9:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story