- Home
- /
- मुंबई : बीयर बार के तहखाने से मिली...
मुंबई : बीयर बार के तहखाने से मिली 17 लड़कियां

By - Bhaskar Hindi |18 Dec 2022 6:41 AM IST
कार्रवाई मुंबई : बीयर बार के तहखाने से मिली 17 लड़कियां
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के दहिसर इलाके में एक बीयर बार वाले रेस्तरां पर पड़े पुलिस छापे में बार के भीतर बनाए गए विशेष तहखाने से 17 लड़कियां मिली। पुलिसछापे के चलते इन लडकियों को तहखानानुमा कमरे में छुपा दिया गया था। कई अन्य महिलाएं यहां नाचते हुए मिलीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को हुई छापेमारी में 19 ग्राहकों और रेस्तरां के प्रबंधक सहित छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, “हमने चार महिलाओं को डांस फ्लोर पर पाया, जबकि 17 महिलाएं इस तरह के छापे के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए एक विशेष रूप से बने तहखाने में मिलीं। उन्हें बचा लिया गया और जाने दिया गया।” उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   18 Dec 2022 12:09 PM IST
Next Story