IRS में 1709 पद खाली, नागपुर में प्रधान आयुक्त और आयुक्त का एक-एक और अतिरिक्त आयुक्त के 3 पद खाली

1709 posts will recruit of officers in Indian Revenue Service department
IRS में 1709 पद खाली, नागपुर में प्रधान आयुक्त और आयुक्त का एक-एक और अतिरिक्त आयुक्त के 3 पद खाली
IRS में 1709 पद खाली, नागपुर में प्रधान आयुक्त और आयुक्त का एक-एक और अतिरिक्त आयुक्त के 3 पद खाली

डिजिटल डेस्क नागपुर। कस्टम एंड GST विभाग सरकार की तिजोरी भरने का काम करता है। इसी विभाग के दम पर सरकारी योजनाआें व परियोजनाआें को जमीन पर उतारा जाता है। देश को मिलनेवाले राजस्व में सबसे ज्यादा भूमिका GST की होती है। बावजूद इसके इसी विभाग में पिछले कई सालों से भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारियों के 1709 पद खाली होने का खुलासा RTI में हुआ है।

राजस्व में भारी वृद्धि
जानकारी के अनुसार कस्टम एंड GST विभाग में नागपुर समेत देश भर में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों के कुल मंजूर पद 5786 हैं, जिसमें 4077 पदों पर भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कार्यरत हैं, जबकि 1709 जगहों पर किसी की नियुक्ति ही नहीं हो सकी है। GST लागू होने के बाद विभाग के काम का काफी विस्तार हुआ है। GST लागू होने के बाद सैकड़ों ऐसे उत्पाद हैं, जिस पर केंद्रीय टैक्स लगने लगा है। GST लागू होने के बाद केंद्र सरकार के राजस्व में भी काफी वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार खुद स्वीकार कर चुकी है कि GST लागू होने के बाद राजस्व में जबरदस्त वृद्धि हुई है। राजस्व चोरी रोकने, उत्पादों की निगरानी के साथ ही राजस्व चोरी के मामलों की सुनवाई IRS स्तर का अधिकारी करता है। सरकार की तिजोरी भरनेवाले विभाग की ही उपेक्षा हो रही है। 

इंस्पेक्टर और सिपाही के 34 हजार पद रिक्त
नागपुर समेत देश भर में प्रधान मुख्य आयुक्त 14, मुख्य आयुक्त के 37, प्रधान आयुक्त के 98, आयुक्त के 335, अतिरिक्त आयुक्त के 931 व सहायक आयुक्त या उपायुक्त के 4371 पद मंजूर हैं। इसी तरह IRS अधिकारियों के कुल मंजूर पद 5786 हैं। नागपुर में प्रधान आयुक्त का एक, आयुक्त का एक, अतिरिक्त आयुक्त के 3 पद खाली हैं। इसके अलावा अधीक्षक, इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक के 34 हजार पद खाली पड़े हैं। 

         पद                      मंजूर           खाली 
 प्रधान मुख्य आयुक्त       14               12
 मुख्य आयुक्त                37               25
 प्रधान आयुक्त               98               79
 आयुक्त                       335              17
 अतिरिक्त आयुक्त        931            442
 सहायक या उपायुक्त   4371           1134
   कुल                        5786           1709
 
 

Created On :   5 Nov 2018 5:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story