- Home
- /
- महाराष्ट्र में 1761 कोरोना संक्रमित...
महाराष्ट्र में 1761 कोरोना संक्रमित , 187 नए मरीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरसके 187नए मामले सामने आने के साथ हीसंक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 1761तक पहुंच गई।इस बीच कोरोना संक्रमित 208 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए। शनिवार को राज्यभर में 17 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें मुंबई के 12, पुणे के दो और सतारा, धुले व मालेगांव के एक-एक मरीज शामिल हैं। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 127 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि 91 फीसदी मरीज पुणे व मुंबई महानगरिय क्षेत्र के हैं। इसमें से 60 फीसदी मरीज केवल मुंबई के ही हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की मौत का प्रमाण फिलहाल 5.5 प्रतिशत है। कोराना संक्रमित 5 फीसदी मरीजों की ही हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सूचना के अनुसार अब मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों का वर्गीकरण किया जाएगा।
91 फीसदी मरीज पुणे-मुंबई इलाके में
कहां कितने मरीज
मनपा-जिला मरीजों की संख्या मृत्यु
मुंबई मनपा 1146 76
ठाणे 06
ठाणे मनपा 29 03
नवी मुंबई मनपा 36 02
कल्याण डोंबवली मनपा 35 02
उल्हासनगर मनपा 01
मीरा भाईंदर मनपा 36 01
पालघर 04 01
वसई विरार मनपा 14 03
पनवेल मनपा 07 01
नाशिक 02
नाशिक मनपा 01
मालेगाव मनपा 11 02
अहमदनगर 10
अहमदनगर मनपा 16
धुळे 01 01
जलगाव 01
जळगाव मनपा 01 01
पुणे 07
पुणे मनपा 228 27
पिंपरी चिंचवड मनपा 22
सातारा 06 02
कोल्हापुर 01
कोल्हापुर मनपा 05
सांगली 26
सिंधुदुर्ग 01
रत्नागिरी 05 01
औरंगाबाद 03
औरंगाबाद मनपा 16 01
जालना 01
हिंगोली 01
लातूर मनपा 08
उस्मानाबाद 04
बीड 01
अकोला मनपा 12
अमरावती मनपा 04 01
यवतमाल 04
बुलढाणा 13 01
वाशिम 01
नागपुर ००
नागपुर मनपा 25 01
वर्धा ००
भंडारा ००
गोंदिया 01
चंद्रपूर ००
चंद्रपुर मनपा ००
गडचिरोली ००
अन्य राज्य के मरीज 09
कुल 1761 127
Created On :   11 April 2020 4:27 PM GMT