18 लाख 89 हजार 528 किसानों को मिला किसान कर्जमाफी का लाभ

18 lakh 89 thousand 528 farmers get benefit of farmer loan waiver
18 लाख 89 हजार 528 किसानों को मिला किसान कर्जमाफी का लाभ
18 लाख 89 हजार 528 किसानों को मिला किसान कर्जमाफी का लाभ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमुक्ति योजना के तहत 18 लाख 89 हजार 528 किसानों को 11 हजार 966 करोड़ 21 लाख रुपए की कर्ज माफी मिली है। बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 31 मार्च तक जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से 10 लाख 40 हजार 935 किसानों के बैंक खाते में 5 हजार 407 करोड़ 13 लाख रुपए जमा कराए गए हैं। जबकि व्यापारी बैंकों के माध्यम से 8 लाख 48 हजार 593 किसानों के बैंक खाते में 6 हजार 559 करोड़ 80 हजार रुपए जमा किए गए हैं। प्रदेश में किसानों को सरकार की तरफ से दो लाख रुपए तक की कर्ज माफी दी जा रही है। राज्य के लगभग 32 लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलने की उम्मीद है। 

ग्राम पंचायत कर्मचारी, आगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा 1 हजार रुपए का प्रोत्साहन  
कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर सभी ग्राम पंचायतों के कर्मचारियों सहित आगनवाडी और मिनी आगनवाडी कार्यकर्ता-सहायक, आशा कार्यकर्ताओं को नियमित वेतन के अलावा एक हजार रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मंगलवार को राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ ने यह घोषणा की। साथ इनका 90 दिनों के लिए 50 लाख रुपए का बीमा भी निकाला जाएगा। 2 लाख 73 हजार कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा।   

Created On :   1 April 2020 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story