नागपुर स्टेशन पर 20 दिन में 1889 यात्रियों की हुई जांच सिर्फ 1 पॉजिटिव मिला

1889 passengers were tested at Nagpur station in 20 days, only 1 positive was found
नागपुर स्टेशन पर 20 दिन में 1889 यात्रियों की हुई जांच सिर्फ 1 पॉजिटिव मिला
नागपुर स्टेशन पर 20 दिन में 1889 यात्रियों की हुई जांच सिर्फ 1 पॉजिटिव मिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर में कोरोना का संक्रमण कम होने से हर किसी को राहत मिली है। इसी तरह अब नागपुर स्टेशन से भी राहत की खबर आ रही है। पिछले 20 दिन में यहां 1800 से ज्यादा यात्रियों की जांच में केवल एक ही यात्री पॉजिटिव पाया गया है।

अप्रैल-मई माह में झकझोर दिया था
मार्च माह में नागपुर में तेजी से कोरोना संक्रमण फैला। अप्रैल-मई माह में इस महामारी ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में राज्य में लंबे समय तक लॉकडाउन भी लगाया गया था। एसटी बसों से लेकर कई ट्रेनों को भी बंद रखा गया था। लंबे समय बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर अब एसटी व रेलसेवा शुरू हो गई है। यात्रियों की चहल-पहल भी शुरू हो गई है। नागपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न दिशाओं से आने वाली गाड़ियों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री आ रहे हैं, जो सीधे शहर में आ रहे हैं। कोई भी संक्रमित यात्री शहर में प्रवेश कर कोरोना न फैलाए इस उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पर मनपा की ओर से जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि, आंकड़ों को देखें तो राहत नजर आ रही है। गत 20 दिन में मनपा की ओर से बाहर से आने वाले 1,889 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई है, जिसमें केवल एक ही यात्री पॉजिटिव पाया गया है। यह शहर के लिए राहत की खबर है।

अब लापरवाही पड़ सकती है भारी
भले ही स्टेशन पर आने वाले यात्रियों में केवल एक ही पॉजिटिव यात्री मिला है, लेकिन यहां हर यात्री की जांच हो रही है, यह कहना मुश्किल है। क्योंकि, कई यात्री पूर्वी व पश्चिम मार्ग से बिना जांच कराए निकल जाते हैं। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।


 

Created On :   22 July 2021 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story