परमबीर-वाझे के खिलाफ 1895 पन्नों का आरोप पत्र

1895-page charge sheet against Parambir-Vajhe
परमबीर-वाझे के खिलाफ 1895 पन्नों का आरोप पत्र
वसूली रैकेट चला रहे थे पुलिस अधिकारी  परमबीर-वाझे के खिलाफ 1895 पन्नों का आरोप पत्र

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उगाही से जुड़े मामले में आरोपी निलंबित राज्य के पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड) व पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन  वाझे व दो अन्य के खिलाफ मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में  1895 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया है।  सिंह के खिलाफ कुल पांच एफआईआर  दर्ज की गई है। जिसमें से सिंह के खिलाफ यह पहला आरोपपत्र है। विशेष सरकारी वकील शेखर जगताप के मुताबिक इस मामले को लेकर पुलिस ने कई गवाहों के बयान दर्ज किए हैं, जो दर्शाते है कि सिंह व वाझे कैसे वसूली का रैकेट चलाते थे।पुलिस आनेवाले समय में दो और आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर करेंगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारआरोपपत्र में दर्जनों गवाहों के बयानों को  शामिल किया  गया है। आरोपपत्र में सिंह के खिलाफ मुख्य रुप से वसूली का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने सिंह व वाझे के अलावा इस मामले में जिन दो  आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है, उसमें अल्पेश पटेल, सुमित सिंह उर्फ चिंटू का नाम शामिल है। वाझे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और उसे नई मुंबई की तलोजा जेल में रखा गया है। जबकि पटेल व सुमित सिंह जमानत पर बाहर हैं। वहीं कई महीनों से लापता पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सिंह सुप्रीम कोर्ट से संरक्षण मिलने के बाद पिछले सप्ताह पुलिस की अपराध शाखा  के सामने हाजिर हुए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को रद्द किया गया था।  मुंबई कीगोरेगांव पुलिस ने कारोबारी बिमल अग्रवाल की  शिकायत के आधार पर सिंह व वाझेऔर दो अन्य  के खिलाफ अगस्त 2021 को वसूली  के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद मामले  की जांच अपराध शाखा की युनिट 11 को  सौप दी गई थी। अग्रवाल ने शिकायत में दावा किया था कि उससे आरोपियों ने 11 लाख 92 हजार रुपए  की उगाही की थी।

Created On :   4 Dec 2021 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story