स्वाइन फ्लू के 19 मरीज पॉजिटिव, कम नहीं हो रही संख्या

19 patients of swine flu positive, the number is not decreasing
स्वाइन फ्लू के 19 मरीज पॉजिटिव, कम नहीं हो रही संख्या
नागपुर स्वाइन फ्लू के 19 मरीज पॉजिटिव, कम नहीं हो रही संख्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोना कम हुआ तो स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है। नागपुर में 19 मरीजों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें नागपुर महानगर पालिका क्षेत्र के 11 और अन्य जिले के 6 मरीजों का समावेश है। स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है। एक-दूसरे के संपर्क में आने पर इस बीमारी के चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। संभावित खतरे से बचने के लिए नागरिकों से सतर्कता बरतने का आह्वान किया गया है।

कोरोना : 506 की जांच में 12 पॉजिटिव
नागपुर | गुरुवार को 506 सैंपलों की जांच हुई थी। जांच में 12 नये पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव में शहर के 7व ग्रामीण के 5 शामिल है। अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 586465 हुई हैं। इस दिन 32 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होनेवालों में शहर के 26 व ग्रामीण के 10 शामिल हैं। अब तक कुल 575901 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 208 हैं। इनमें शहर के 171 व ग्रामीण के 37 शामिल हैं। कोरोना रिकवरी दर 98.11 फीसदी है। गुरुवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। मृतकों की कुल संख्या 10356 है। इनमें शहर के 6059, ग्रामीण के 1669 मृतक हैं। एक्टिव मरीजों में से बिना लक्षणवाले 189 गृह विलगीकरण में व लक्षणवाले 19 मरीज अस्पताल में हैं।

Created On :   2 Sept 2022 4:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story