दोपहिया चोरों के गिरोह से 19 वाहन बरामद

19 vehicles recovered from gang of two wheeler thieves
दोपहिया चोरों के गिरोह से 19 वाहन बरामद
अमरावती दोपहिया चोरों के गिरोह से 19 वाहन बरामद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर में कई माह से वाहन चोरों का उत्पात मचा हुआ था। जहां आए दिन दोपहिया चोरी के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन शनिवार की रात गाडगेे नगर पुलिस ने वाहन चोरी के 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 19 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय के विविध थाना क्षेत्र में लगतार दोपहिया चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। जबकि गाडगे नगर थाना क्षेत्र में अधिक वाहन चोरी हो रहे थे। पुलिस भी चोरों की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। शनिवार की सुबह गोपनीय जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी जाबाज खान फरोज खान, प्रणय आसडकर, सूरज उर्फ मॉन्टी तान्होडे, जमील खान दिलावर खान, दर्शन पुसनाके व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों ने 19 वाहन चोरी की कबूली की। जिसमें से 14 वाहन गाडगे नगर थाना क्षेत्र ही चोरी की गई थी। आरोपी के पास से चोरी के 19 दोपहिया जब्त किए, जिसकी कीमत 5 लाख 20 हजार रुपए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त व पीआई आसाराम चोरमले के मार्गदर्शन में महेश इंगोल, पकंज ढोके, नीलकंठ गवई, इशय खांडे, गजानन बर्डे, आस्तिक देशमुख, गणेश तवर, सचिन बोरकर, परवेज शेख, उमेश भोपते, मोहम्मद समीर, मनीष नशिबकर,प्रकाश, किल्लेकर, साजिद, संदीप चव्हाण, जयसेन वानखडे, राजेश देवीकर द्वारा की गई है।

Created On :   10 Oct 2022 3:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story