नागपुर स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े हैं 1926 पद

1926 posts are lying vacant in Nagpur Health Department
नागपुर स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े हैं 1926 पद
नागपुर स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े हैं 1926 पद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्वास्थ्य विभाग नागपुर मंडल में  तृतीय श्रेणी के 1258 व चतुर्थ श्रेणी के 668 पद रिक्त होने का खुलासा आरटीआई में हुआ है। नागपुर मंडल के तहत नागपुर, भंडारा, गांदिया, वर्धा, चंद्रपुर व गड़चिरोली जिला आता है। नागपुर मंडल में कोरोना चरम पर है आैर बड़े पैमाने पर पद खाली पड़े होने से स्वास्थ्य सेवा पर असर हो सकता है।  

सामाजिक कार्यकर्ता राम वाडीभस्मे को आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में नागपुर समेत हर मंडल में हजारों पद रिक्त पड़े हुए हैं। नागपुर मंडल (छह जिले) में तृतीय श्रेणी के कुल 3043 पद मंजूर हैं। 1785 पद भरे गए। 1258 पद रिक्त हैं। 888 पद सीधी भर्ती से व 370 पद पदोन्नति देकर भरना है। इसी तरह चतुर्थ श्रेणी के कुल 2011 पद मंजूर हैं। 1343 पद भरे गए हैं। 668 पद खाली हैं। पिछले एक साल से कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। पद खाली रहने से स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और इससे स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित होगी।

विशेष भर्ती मुहिम चलाएं
विशेष भर्ती मुहिम चलाकर रिक्त पद भरने चाहिए। कोरोना योद्धाओं को पद भर्ती में 50 फीसदी समानांतर आरक्षण देना चाहिए। इससे स्वास्थ्य सेवा मजबूत होगी। -राम वाडीभस्मे, सामाजिक कार्यकर्ता
 

Created On :   26 Feb 2021 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story