- Home
- /
- चीतल का शिकार मामले में 2...
चीतल का शिकार मामले में 2 गिरफ्तार, 4 फरार

डिजिटल डेस्क, चामोर्शी (गड़चिरोली)| तहसील के कुनघाड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुथेगांव के कक्ष क्रमांक 41 में चीतल का शिकार करने के मामले में वनविभाग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 4 फरार बताए गये हैं। गिरफ्तार आराेपियों में कुथेगांव निवासी आकाश मुन्ना भांडेकर और दुर्योधन लहु भांडेकर का समावेश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल को कुथेगांव जंगल क्षेत्र में चीतल का शिकार किये जाने की जानकारी वनविभाग को मिली। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेशकुमार शिंदे के मार्गदर्शन में वनविभाग की टीम ने इस मामले की जांच आरंभ की। कुथेगांव में छापामार कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपियों के घर से चीतल का मांस बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 149 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
Created On :   16 April 2022 6:59 PM IST