- Home
- /
- गंगा-जमुना में मिले 2 तलघर, लड़कियों...
गंगा-जमुना में मिले 2 तलघर, लड़कियों को छिपाया जाता था

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक प्रकरण में पंचनामा करने गई पुलिस को गंगा-जमुना बस्ती में दो तलघर मिले। लकड़गंज पुलिस ने दोनों तलघर सील कर दिए। पुलिस कार्रवाई के दौरान इन तलघरों में लड़कियों को छिपाया जाता था। महिला सहित तीन आरोपियों को प्रकरण दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पंचनामा करने गई थी पुलिस
पुलिस के अनुसार आरोपी महेंद्र छाड़ी और राजकुमार नामक व्यक्ति और एक महिला है। 21 अक्टूबर 2021 को गंगा-जमुना बस्ती में एक नाबालिग लड़की मिली थी। इस घटना को लेकर दोपहर में लकड़गंज थाने की टीम गंगा-जमुना बस्ती में उस कमरे का पंचनामा करने गई थी, जिस कमरे में नाबालिग मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पहले एक कमरे में 6 बाय 4 का तलघर मिला। इसमें आसानी से 8-10 लड़कियों को छिप जाती थीं। इसके अलावा एक और तलघर पुलिस को मिला है, जो 6 बाय 2 का है।
सील करने के बाद भी खोला
पुलिस ने इन दोनों तलघरों को सील कर दिया है। हाल ही में गंगा-जमुना बस्ती में हुए आंदोलन के दौरान भी पुलिस को यही तलघर मिले थे। उस समय भी तलघर को सील किया गया था, लेकिन सील करने के बाद फिर उसे खोल दिया गया था। उल्लेखनीय है कि, पुलिस का छापा पड़ते ही इन तलघरों को बालिग और नाबालिग लड़कियों को छिपाने के काम लाया जाता था। ताजा घटनाक्रम में रीना छाड़ी, महेंद्र छाड़ी, राजकमल और अन्य एक महिला के खिलाफ वरिष्ठ निरीक्षक पराग पोटे के आदेश पर प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।
Created On :   30 Oct 2021 7:20 PM IST