- Home
- /
- छह गोदाम के निर्माण कार्य के लिए 2...
छह गोदाम के निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रुपए मंजूर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के पांच जिलों में छह गोदाम बनाने के लिए 2 करोड़ 5 लाख 53 हजार रुपए की निधि मंजूर की गई है। बीड़ के वडवणी और शिरुर, धुलिया के शिरपुर, अहमदनगर के जामखेड, रत्नागिरी के संगमेश्वर, सांगली के तासगांव में निर्माणधीन गोदाम के लिए साल 2017-18 के तहत यह निधि स्वीकृत की है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के खाद्य व आपूर्ति विभाग ने शासनादेश जारी किया गया है।
सरकार ने जिला आपूर्ति अधिकारी और खाद्य वितरण अधिकारी को आवंटित निधि को 31 जनवरी तक खर्च करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि यदि निश्चित तारीख तक निधि खर्च नहीं हुई तो धनराशि को दूसरे गोदामों के निर्माण के लिए दे दिया जाएगा।
सरकार के शासनादेश के अनुसार बीड़ के वडवणी के गोदाम के लिए 55 लाख, शिरूर के गोदाम के लिए 37 लाख, धुलिया के शिरपुर के गोदाम के लिए 83 लाख 67 हजार, अहमदनगर के जामखेड के गोदाम के लिए 18 लाख 40 हजार, रत्नागिरी के संगमेश्वर के गोदाम के लिए 61 हजार और सांगली के तासगांव के गोदाम के लिए 10 लाख रुपए दिए गए हैं। इससे पहले भी गोदामों के निर्माण कार्य के लिए सरकार की तरफ से निधि दी जा चुकी है।
Created On :   28 Jan 2018 11:06 PM IST