- Home
- /
- नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे 2 डीआरजी...
नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे 2 डीआरजी जवानों की सडक़ हादसे में मौत

डिजिटल डेस्क, सुकमा। नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे 2 डीआरजी जवानों की एनएच -30 पर हुए सडक़ हादसे में मौत हो गई है। मामला सुकमा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान एलमामुंडा इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर गए थे। शनिवार की दोपहर बाइक से सभी जवान लौट रहे थे। इस बीच एनएच-30 पर कोंटा डेंग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सवार जवान पदाम मुया और मौसम सुब्बा काफी दूर फेंका गए। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
नोट- फाइल फोटो
Created On :   5 Nov 2022 7:06 PM IST
Next Story












