वन विभाग के 2 कर्मचारी सस्पेंड, पांच का ट्रांसफर

2 employees of forest department suspended, transfer of five
वन विभाग के 2 कर्मचारी सस्पेंड, पांच का ट्रांसफर
वन विभाग के 2 कर्मचारी सस्पेंड, पांच का ट्रांसफर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अवैध पेड़ कटाई और उत्खनन मामले में लापरवाही बरतने के चलते 2 कर्मचारियों को  ससपेंड  कर दिया और 5 कर्मचारियों कास ट्रांसफर किया गया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग नागपुर प्रादेशिक एरिया में नरखेड़ रेंज में खसरा डील, पेड़ों की अवैध कटाई व उत्खनन के कुछ मामलों में वन विभाग को शिकायत मिली थी। इस मामले में जांच-पड़ताल के बाद रेंज ऑफिसर एस.बी. तुले व राउंड ऑफिसर जे.एन. उके को अनुशासनहीनता के चलते उपवनसंरक्षक डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला व मुख्य वन संरक्षक पी. कल्याणकुमार ने निलंबित कर दिया, जबकि पांच अन्य कर्मचारियों का नरखेड़ से तबादला कर दिया। 

कार्रवाई की गई है  -
अनुशासनहीनता को लेकर दो कर्मचारियों पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया गया है। मामले अवैध उत्खनन, पेड़ कटाई आदि से जुड़े हैं। 5 कर्मचारियों का तबादला भी किया गया है।  -डॉ. प्रभुनाथ शुक्ला, उपवनसंरक्षक, नागपुर वन विभाग (प्रादेशिक)
 

Created On :   24 July 2020 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story