सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 2 ने की खुदकुशी

2 killed in road accident, 2 committed suicide
सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 2 ने की खुदकुशी
सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 2 ने की खुदकुशी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। खेती के लिए बीज खरीदकर लौटते समय दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठी महिला घायल हो गई। मृतक का नाम प्रशांत संपत फुलझले (48), खैरगांव निवासी है। घायल रसिका बावणे है।

सिर में लगी गंभीर चोट
हादसे में प्रशांत सिर में चोट लगने पर गंभीर जख्मी हो गया और पीछे बैठी रसिका जख्मी हो गई। घायल प्रशांत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर उमरेड पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 (अ ), सहधारा 184, 134 (अ) (ब)  के तहत मामला दर्ज किया है। 

बीज खरीदकर लौट रहे थे
पुलिस के अनुसार उमरेड थाने से करीब 2 किमी दूर रानबोड़ी पुनवर्सन बस्ती के सामने उमरेड-भिवापुर रोड पर 4 जून को दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल (एम.एच.-31-बी.एल.-7632 पर प्रशांत गांव की महिला  रसिका के साथ बीज खरीद कर लौट रहा था। दोपहर करीब 1.30 बजे  खैरगांव वापस आते समय भिवापुर की ओर से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने प्रशांत की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

ट्रक की टक्कर से एक मृत
पारडी क्षेत्र में कापसी पुलिया के पास भंडारा रोड पर अज्ञात ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दोपहिया सवार दो लोग जख्मी हो गए। एक की मौत हो गई। मृतक मो. शमीम मो. अब्दुल आतिफ (58), आजरी माजरी, नागपुर निवासी है। घायल का नाम मो. आबिद शेख (43), पारस कंपनी के पास आजरी माजरी, नागपुर  है।

नागपुर लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मो. आबिद, मो. शमीम 5 जून को दोपहर 3.30 बजे दोपहिया (एम.एच.-31-डी.के.-0668 पर मछली पकड़ने के लिए भंडारा गए थे। नागपुर लौटते समय पारडी में कापसी पुलिया के पास, भंडारा रोड पर अज्ञात आयशर ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर मो आबिद के वाहन को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर जख्मी हो गए। हादसे के बाद  मो. शमीम की मौत हाे गई। मो. शहजाद मो. आबिद शेख की शिकायत पर पारडी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।

सीए की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी ने की खुदकुशी
डिजिटल डेस्क, नागपुर। विद्यार्थी और मजदूर की फांसी लगाने से मौत हो गई। घटनाएं रविवार को नंदनवन और जूनी कामठी थानांतर्गत हुईं। बरामद सुसाइड नोट के आधार पर आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

नागपुर में किराए से रहता था
मृत विद्यार्थी लोकेश दिलीप हुमे (24), पवनी, जिला भंडारा का था। वर्तमान में वह रमना मारोती नगर में मोहन तरटे नामक व्यक्ति के यहां किराए से रह रहा था और सीए की पढ़ाई कर रहा था। कोरोना की वजह से उसकी पढ़ाई भी ठीक से नहीं हो रही थी। इस दौरान लोकेश के मन मंे यह भावना घर कर गई थी कि, इतना बड़ा होने के बाद भी वह माता-पिता के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। घटना वाले दिन लोकेश घर के बाहर दिखाई नहीं देने पर मकान मालिक मोहन ने रविवार को शाम 5.30 बजे खिड़की से कमरे में झांक कर देखा, तो उसका लोकेश का शव फांसी पर लटका हुआ दिखा। सूचना िमलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव मेडिकल अस्पताल भेजा। कमरे की तलाशी में पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लोकेश ने आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र करते हुए माता-पिता से माफी मांगी है।

मजदूर ने फांसी लगाई
इसी तरह जूना कामठी थानांतर्गत निवासी भोजराज पुनभरे (55) नामक व्यक्ति मजदूरी करता था। रविवार को उसने रसोईघर में छत में लगे ऐंगल को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी भी मौत होगई। बरामद सुसाइड नोट के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है।
 

Created On :   7 Jun 2021 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story