- Home
- /
- एयरपोर्ट पर उतरे नागपुर के 2 यात्री...
एयरपोर्ट पर उतरे नागपुर के 2 यात्री पॉजिटिव
डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर एयरपोर्ट पर रविवार को आने वाले कुछ यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई। रिपोर्ट सोमवार को आई। रिपोर्ट के अनुसार 2 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों यात्री नागपुर के हैं। इसी तरह सोमवार को ट्रेन से 1313 यात्री नागपुर पहुंचे, जिनमें से 4 का कोविड टेस्ट किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
संपर्क तलाशे जा रहे हैं
राज्य सरकार के निर्देशानुसार, बाहर से नागपुर आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट की जांच की जा रही है। इसमें यदि किसी के पास रिपोर्ट नहीं है, तो उनका टेस्ट तुरंत कराया जा रहा है। एयरपोर्ट पर रविवार को चार विमान आए। इसमें एक अहमदाबाद और 3 दिल्ली से आए। इनमें 570 यात्रियों में से 52 यात्रियों का कोविड टेस्ट कराया गया, जिसमें 2 यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक यात्री दिल्ली और एक अहमदाबाद से आया है। दोनों यात्री नागपुर के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की खोज शुरू हो गई है। साथ ही रविवार को रेलवे स्टेशन पर 1313 यात्री आए। इनमें से 4 यात्रियों में लक्षण दिखाई देने पर एंटीजन टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट तुरंत मिल गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
Created On :   1 Dec 2020 5:01 AM GMT